फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासन का डर दिखाया तो निपटा थप्पड़ प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के स्थापना दिवस के थप्पड़ प्रकरण का आखिरकार कई दिनों बाद निस्तारण हो गया। भाजपा नेत्री के खिलाफ लामबंद हुए युवा कार्यकर्ताओं को निष्कासन का डर दिखाया तो वह बैकफुट पर आ गए। चर्चा है कि भाजपा नेत्री ने एक वरिष्ठ नेता के घर हुई गोपनीय बैठक में कार्यकर्ता से माफी मांग ली। हालांकि, इस मामले में भाजपा नेता बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में एक भाजपा नेत्री ने युवा कार्यकर्ता के गाल पर चांटे मार दिए थे। भाजपा नेत्री ने कार्यकर्ता पर दूसरी भाजपा नेत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया था, जबकि कार्यकर्ता का कहना था कि पार्टी के खिलाफ जाने पर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा नेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मसले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लामबंद हो गए थे। उन्होंने थप्पड़ मारने वाली भाजपा नेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। हाल ही में सहारनपुर आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने सर्किट हाउस में युवा कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर अपना विरोध दर्ज कराया था। हाईकमान के संज्ञान लेने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता इस मामले को सुलझाने में लग गए थे। मगर, युवा कार्यकर्ताओं की मांग की थी कि भाजपा नेत्री ने खुुलेआम कार्यकर्ता के गाल पर थप्पड़ मारे हैं। इसलिए माफी भी सबके सामने मांगी जाएगी। भाजपा नेता दोनों पक्षों को समझाने में लगे थे। एक तरफ युुवा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष का पुतला फूंकने की भी तैयारी कर ली थी। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेत्री अपनी गलती मानने तो तैयार नहीं थी। इसको लेकर भाजपा नेताओं की सांसें फूली हुई थीं। चार दिन से भाजपा नेत्री और कार्यकर्ता को बुलाकर वरिष्ठ भाजपा नेता समझाने में लगे थे। सोमवार को शहर के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के घर हुई गोपनीय बैठक में मामले का निस्तारण करा दिया गया। सूत्र बताते हैं कि भाजपा नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को निष्कासन का डर दिखाया तो वह फैसले को तैयार हो गए। वहीं, चर्चा है कि भाजपा नेत्री ने कार्यकर्ता से माफी मांग ली है और वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को समझाकर भविष्य में इस तरह की हरकत ना करने की चेतावनी दी है।
-----------------------------------
सोशल मीडिया पर छिड़ी है जंग
सहारनपुर। भाजपा नेता भले ही मामले के निस्तारण का दावा कर रहे हों, लेकिन महानगर में गुटों में बंटी भाजपा की मुश्किल अभी आसान होती नहीं दिख रही है। दो गुटों में बंटे भाजपाइयों में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी है। इससे 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपाई चिंतित हैं।
विज्ञापन

-----------------------
भाजपा नेत्री और युवा कार्यकर्ता की बैठक कराई गई, जिसमें मामले का निस्तारण हो गया है। बैठक में कई वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे। दोनों को चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई हरकत की तो कार्रवाई की जाएगी। किसी को निष्कासन का डर नहीं दिखाया गया है। कुछ लोग बेवजह मामले को तूल देने में लगे हैं।-------------------अमित गगनेजा, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें