फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगी बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने मिशन इंद्रधनुष के तहत होने वाले बच्चों के टीकाकरण को गंभीरता से लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। चेतावनी दी कि इस मिशन में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, बच्चों को टीका न लगवाने वाले परिवारों को चिह्नित कर सूची संबंधित एसडीएम को सौंपने के भी निर्देश दिए गए। वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो परिवार अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। उन्हें गांवों के प्रभावशाली और गणमान्य लोगों के द्वारा मनाने का काम करें। सबसे पहले उन्हें टीकाकरण की जानकारी और लाभ बताए जाएं। यदि वह नहीं मानते हैं तो उनकी सूची एसडीएम को सौंपें, जिसके बाद एसडीएम अपने स्तर से उन्हें मनाने का काम करेंगे। कहा कि मिशन इंद्रधनुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गहरी रूची ले रहे हैं, जो प्रत्येक माह इसकी समीक्षा करते हैं। अभियान की गंभीरता को देखते हुए 14 अप्रैल से शुरू हुए ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान इंद्रधनुष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 3387 गांव को रखा गया है। इस लक्ष्य में जनपद सहारनपुर के भी 93 गांव सम्मिलित हैं। अभियान के अंतर्गत नगर पंचायतों के एक दो गांव को सम्मिलित कर लगभग 115 गांव में विशेष मिशन इंद्रधनुष का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में संपादित होगा 23 अप्रैल से 27 अप्रैल, 21 से 25 मई तथा 18 से 22 जून 2018 तक किया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने ने 2018 तक टीकाकरण 90 फीसदी से अधिक होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें