फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार करोड़ रुपये से स्मार्ट बनेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ हजार करोड़ रुपये से स्मार्ट बनेगा शहर
विज्ञापन


सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम होना है। इन कार्यों के लिए करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इसमें एरिया बेस्ट डेवलेपमेंट के लिए 1283 करोड़ 13 लाख रुपये और पेन सिटी के लिए 212 करोड़ 25 लाख का बजट प्रस्तावित है। विकास के लिए पैसा स्मार्ट सिटी योजना, पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) और कनवरजेंस से जुटाया जाएगा। कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। पैसा मिलते ही शहर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
नगर निगम होने के बावजूद सहारनपुर के नागरिक बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। पेयजल की बात करें तो करीब 30 फीसदी घरों में ही नगर निगम पानी पहुंचा पा रहा है। सीवर लाइन भी करीब 25 से 30 फीसदी इलाकों को ही कवर कर रही हैं। कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम आज तक जमीन तक फाइनल नहीं कर सका है। शहर की यातायात सुविधाएं भी लचर हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्थाएं भी लचर बनी हुई हैं। मगर स्मार्ट सिटी में चयन के बाद इन तमाम समस्याओं के जड़ से इलाज की प्रबल संभावना बनी है। नगर निगम की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में बुनियादी सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर काम करने की योजना है। सीवर, पेयजल, सड़क, शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों को डेवलप करने के लिए नगर निगम द्वारा प्रस्ताव में 1495 करोड़ 38 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। एरिया बेस्ड विकास पर कुल 1283 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इन 1283 करोड़ 13 रुपये में 816 करोड़ रुपये शासन स्तर से, 380 रुपये पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत तथा 87 करोड़ रुपये कनवरजेंस से आना प्रस्तावित है। पेन सिटी के तहत 212 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होना प्रस्तावित है। इसके तहत 139 करोड़ रुपये शासन से, 37 करोड़ रुपये पब्लिक प्राइवेट पाटर्नशिप से तथा 36 करोड़ कनवरजेंस से मिलना प्रस्तावित है। तमाम कार्यों के लिए नगर निगम कार्ययोजना तैयार कर चुका है। अब पैसा मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
चयनित क्षेत्र में होने वाले कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट
कार्य प्रस्तावित व्यय (करोड़ में)
विभिन्न अर्थ व्यवस्थाएं 291
सीवर और पेयजल 172.30
कचरा प्रबंधन 69.55
परिवहन और फुटपाथ 145.10
सुरक्षा 5.50
पानी की आपूर्ति 69.50
बिजली आपूर्ति 60.03
मजबूत अवसंरचना 302
पार्क और मैदान 111.05
शिक्षा और स्वास्थ्य 1.50
उत्तरदाई शासन 55.60
-----------------------------------------------
पेन सिटी के तहत प्रस्तावित बजट
परिवहन और यातायात 46
शासन प्रबंधन व्यवस्था 166
------------------------------------------------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। फुटपाथ आदि बनाने का काम शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे पैसा मिलता जाएगा काम आगे बढ़ता जाएगा। कोशिश यही है कि शहर का अधिक से अधिक विकास हो।
गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें