फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थ के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जेजे पुरम स्थित शीतल पेय पदार्थ की एजेंसी के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। लोगों के काफी प्रयास के बाद आग को बढ़ने से रोका जा सका।
विज्ञापन

मोहल्ला जेजे पुरम में अमित गुप्ता की शीतल पेय पदार्थ की एजेंसी है। वहीं पर गोदाम भी है। शुक्रवार को दोपहर में अचानक गोदाम की छत पर रखे पुराने टायरों में आग लग गई। आग की छत के जाल से होकर गोदाम के अंदर तक जा पहुंची। गोदाम में आग लग जाने से भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोग एवं कर्मचारी आग बुझाने में लग गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें