फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से किशोर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। रानीपुर बरसी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी। देर रात परिजन गांव में शव को लेकर बैठे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के पंचेडा गांव का रहने वाला मजदूर विशाल क्षेत्र के गांव रानीपुर बरसी में मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह मंदिर की दीवार के बराबर में काम कर रहा था कि अचानक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गयी। इससे विशाल दीवार के मलबे के नीचे दब गया। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में चीख पुकार मच गयी। मजदूरों ने घंटों की मशक्कत के बाद दीवार के मलबे से विशाल को निकाला। गंभीर हालत में विशाल को चिकित्सक तक ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने विशाल के परिजनों को दी। देर शाम तक विशाल के परिजन भी रानीपुर बरसी पहुंच गये। उन्होंने ग्राम प्रधान व मंदिर की कमेटी के लोगों को बातचीत के लिये बुलाया। परंतु देर रात तक उनकी मदद के लिये कोई भी आगे नहीं आया। उनका कहना था कि रात आठ बजे तक थाना पुलिस भी गांव में नहीं पहुंची थी। इसके कारण परिजन विशाल के शव के साथ घटनास्थल पर ही बैठे रहे। उधर इस संबंध में थाना प्रभारी यशपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें