फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने सौंपा नगरायुक्त को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाने में कर्मचारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने नगरायुक्त गौरव वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। नगरायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नगरायुक्त को सौंपे ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में कुछ कर्मचारी भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष को चिह्नित करके कार्रवाई की जा रही है। सपा अतिक्रमण हटाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन भेदभाव का विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक समान कार्रवाई नहीं होने पर सपा आंदोलन करने को मजबूर होगी। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, राजीव अग्रवाल, मुस्तकीम राणा, नदीम कुरैशी, चौधरी अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, महताब, प्रणव शर्मा, हसीन कुरैशी, काशिफ कुरैशी, विशाल यादव, उमर अली, शारिक चौधरी, हिना सिददकी, नदीम, फिरदौस, अमित यादव, महजबीं खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें