फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी को देखकर भाग खड़े हुए दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाजार की साप्ताहिक छुट्टी के दौरान सोमवार को बाजार में पहुंचे श्रम प्रवर्तन अधिकारी को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में बाजारों का सोमवार को साप्ताहिक अवकाश निर्धारित है। लेकिन यहां छुट्टी के दिन भी पूरा बाजार अन्य दिनों की तरह से खुला रहता है। सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी अचानक से बाजार में पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई। दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग निकले। संतोष त्रिपाठी ने बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने साप्ताहिक छुट्टी का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान एक दर्जन दुकानदारों को चिह्नित किया गया। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें