फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के अफसरों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। मित्तरगढ़ के ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलवाने व अन्य समस्याओं को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा। तब तक ग्रामीण टूटे तार को जोड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नानौता के मित्तरगढ़ के ग्रामीणों ने गांव में ही विद्युत निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले काफी समय से गांव के एलटी तार इतने जर्जर अवस्था में है कि आए दिन टूटकर गिर जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी बिजली तार टूटकर गिरने से एक बड़ा हादसा होते हुए बचा है। ग्रामीण सूरजभान सैनी, प्रमोद धीमान, पप्पू डीलर, राजकुमार, ब्रहमपाल सैनी, देशराज, सुनहरा, सुशील कुमार, विकास, आकाश, शुभम, शैंकी, जोनी, सचिन, शिवम और राहुल आदि ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए बिजली के तारों को जोड़ने गए विद्युतकर्र्िमयों को बिना तार जोड़े ही वापस भेज दिया। उनका कहना था कि बिजलीघर जेई आजम अकबर द्वारा गांव को गोद लिया हुआ है। इसके बावजूद बिजली के तार जर्जर अवस्था में है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण एलटी लाइन के नए बिजली तार बदलने, एचटी लाइन के नीचे जाल की व्यवस्था तथा गांव में रखे हुए बिजली ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह बदलवाने की मांग की है। उधर, इस संबंध में जेई आजम अकबर का कहना है कि बिजली के जर्जर तारों को जल्द ही बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें