फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डनों को सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डनों को दी परिवार रजिस्टर
विज्ञापन

पूरा करने की जिम्मेदारी

सरसावा। नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक में वार्डनों को नए वर्ष के लक्ष्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें परिवार रजिस्टर पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई।
रविवार देर शाम वार्डन दीक्षांत शर्मा के आवास पर नागरिक सुरक्षा कोर की मासिक बैठक हुई। इसमें वरिष्ठतम वार्डन सरदार अवतार सिंह ने कहा कि बीता वर्ष सरसावा यूनिट के लिए उल्लेखनीय रहा। इसमें सरसावा यूनिट की दोनों पोस्ट के सभी वार्डनों ने निस्वार्थ भाव से लक्ष्यों को पूरा करने के साथ ही नए सोपान गढ़े। इससे कोर के मुख्यालय से भी उन्हें सराहना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वार्डनों से आह्वान किया कि इस वर्ष भी लक्ष्यों से भी ऊपर उठकर काम करें। उन्होंने सभी वार्डनों को परिवार रजिस्टर सौंपते हुए कहा कि 30 मई को सभी परिवार रजिस्टरों की समीक्षा होगी। अवतार सिंह ने सभी सेक्टरों में फायर फाइटरों की रिक्त भर्तियों को समय पर पूरा करने को कहा। बैठक में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिये। इस मौके पर देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, संजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अनुराग जैन, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अवनीश कांबोज, रवि चौधरी, जाफर चौहान आदि पोस्ट एक के सभी वार्डन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें