फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने दिलाई ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह घना कोहरा जल्द छट गया, जिसके बाद चटक धूप निकल आई। आलम यह था कि दोपहर में लोग जैकेट उतारने को मजबूर हो गए। मौसम के खुल जाने का असर बाजार पर भी दिखा, जिसमें ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। आठ बजे तक हाइवे पर विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर के आसपास थी, जिसका असर यातायात पर पड़ा। मगर हल्की हवा चलने की वजह से कोहरा आठ बजे छटना शुरू हो गया। साढ़े आठ बजे सूर्य ने दर्शन दे दिए थे और नौ बजे तक अच्छी धूप निकल आई। दिन भर अच्छी धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोग धूप सकते नजर आए। धूप का असर यह रहा कि मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान 2.2 और अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें