माता-पिता और गुरु का सम्मान करें
देवबंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास योगाश्रम सैनपुर के योगी महाराज ने कहा कि सतगुरु रविदास जी की विचारधारा का सुमिरन करने से मानव जीवन का उत्थान हो सकता है।
शुक्रवार को हाशिमपुरा गांव में सत्संग में योगी महाराज ने कहा कि आज मनुष्य गलत संगत में पड़कर स्वयं से धोखा खा रहा है। हमे अपने गुरुजनों, माता-पिता तथा बड़ों का सम्मान करना चाहिए। तभी एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है।
मुख्य अतिथि दलित सेना के जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि हमें योगी महाराज के जन्मदिन पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने बच्चों को शिक्षित करें। बच्चों को नशा मुक्ति से दूर रखें। योगी महाराज जैसे संतों का अनुसरण करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान मनोज व प्रिंस ने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। संचालन जसवीरदास व रणवीर दास ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर महात्मा धर्मदास, जुगल दास, कृष्णदास, ओमदास, विकास, भंवर सिंह, डा. मनोज, अमित कुमार, एसडी गौतम, मोंटी कुमार, ओमवीर सिंह, दीपक खन्ना, संतोष दास, रोशनीदास, बबली, संगीता आदि मौजूद रहे।