सहारनपुर। महानगर के वार्ड 37 ब्रिजेश नगर में क्षेत्रवासियों ने महापौर संजीव वालिया का स्वागत किया। इस मौके पर महापौर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। भाजपा नेता अजय शर्मा एवं नवीन कुमार ने मेयर को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए ढमोला नदी के किनारे पैचिंग कार्य कराने की मांग की। कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री को स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, चंद्र कालड़ा, विवेक शर्मा, डा. पन्ना लाल शर्मा, अमित शर्मा, संजय भास्कर, विक्की शर्मा, शिव कुमार, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।