साप्ताहिक बंदी दिवस घोषित
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के तहत साप्ताहिक बंदी दिवस घोषित किए हैं। सहायक श्रमायुक्त बीएम शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने बेहट, रामपुर मनिहारान, गंगोह, छुटमलपुर और नागल में साप्ताहिक बंदी सोमवार को रहेगी। सहारनपुर में नगर निगम क्षेत्र में कोर्ट रोड की पुस्तक एवं स्टेशनरी की विक्रेताओं को छोड़कर की समस्त दुकानें, वाणिज्य अधिष्ठान, मंगलवार को बंद रहेंगे जबकि कोर्ट रोड की पुस्तकों और स्टेशनरी की दुकानें और देवबंद में सभी प्रतिष्ठान रविवार को बंद रहेंगे। तीतरों, सरसावा, अंबेहटा पीर में समस्त दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान बुधवार को बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को नानौता, शुक्रवार को नकुड़, चिलकाना और गागलहेड़ी में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
अवैध तरीके से जमीन बेचने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम नल्हेडा बक्काल निवासी दिव्यांग मोनू कुमार ने मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उनकी भूमि को कुछ भू माफियाओं ने अवैध तरीके से बेच दिया है। मुख्यमंत्री को 28 दिसंबर को लखनऊ में जनता दरबार में सौंपे ज्ञापन में मोनू कुमार ने कहा कि उसकी छह बीघा भूमि को कुछ माफियाओं ने फर्जी कागजात के माध्यम से बेच दिया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर उसे अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की।