फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने देर रात किया दो चीनी मिलों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीओ ने देर रात किया दो चीनी मिलों का निरीक्षण
विज्ञापन


सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी और सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुुमार वर्मा ने रविवार देर रात शेरमऊ एवं सरसावा चीनी मिलों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि यार्ड में किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मिल परिसर में किसानों के लिए अलाव भी जलवाई।
रविवार देर रात जिला गन्ना अधिकारी और सहायक चीनी आयुक्त ने शेरमऊ चीनी मिल के गेट पर अचानक पहुंच कर चीनी मिल यार्ड में गन्ना किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यार्ड में कई जगहों पर अलाव जलता हुआ मिला। किसानों ने बताया कि मिल यार्ड में बने टायलेट की साफ-सफाई अच्छी नहंी है। इस पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक (गन्ना) राकेश दीक्षित को निर्देश दिए कि यार्ड में अलाव, पानी तथा साफ सुथरा टायलेट उपलब्ध कराएं। मिल गेट के कांटे भी जांच में सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 12 बजे दोनों अधिकारियों ने सरसावा चीनी मिल का निरीक्षण किया। मिल में कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने और किसानों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों मिल प्रबंधन को निर्देशित किया। मिल के गन्ना अधिकारी राजेश कुमार को अलाव जलवाने के निर्देश दिए। मानक बाटों को जंजीर से बंधे होने के चलते मिल गेट के कांटों की चेकिंग में परेशानी आई। किसानों ने बताया कि उन्हें गन्ना तौलवाने में लगभग 15 घंटे तक लग रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मिल यार्ड में अलाव, पानी, बैठने की व्यवस्था और साफ सुथरे टायलेट होने चाहिए। प्रभारी गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. यशपाल सिंह, खांडसारी निरीक्षक कैलाश पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें