फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के बलिदान पर नाटिका का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीच ग्रोव स्कूल में नव वर्ष के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सरहद पर तैनात सैनिकों के जीवन और बलिदान को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर हुए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन की भी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रोमिला बांगा ने कहा कि देश को केवल बाहरी दुश्मनों से खतरा नहीं है, बल्कि कुछ दुश्मन देश के भीतर भी छिपे हैं। ऐसे में हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की रक्षा करनी है। प्रबंधक अरुणकांत बांगा ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य नीलम भुटानी, अंजली शर्मा, मधु तोमर, रेनु चावला, पूनम अरोड़ा, अनिता पाहवा, रूबी महाजन, मंजू गौड़, मोनिका हांडा, संतोष, कविता, सरगम, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में चौतरफा भ्रष्टाचार फैले होने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को हुई संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बीएसए कार्यालय में अनेक बाबु वर्षों से जमे हैं, जिनकी जेब गर्म हुए बिना कोई काम नहीं होता है। आरोप लगाया कि जब तक सुविधा शुल्क न निकाला जाए तब तक फाइल आगे नहीं बढ़ती है। इस संबंध में बीएसए कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन के माध्यम से बीएसए को अवगत कराया जाएगा। जिलामंत्री बीर सिंह तोमर ने विद्यालयों में बच्चों को स्कूल बैग का वितरण न होने का मामला उठाया। बैठक में सुशील शर्मा, कंवरपाल, केके गोचर, नरेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, दिनेश शर्मा, रजा जैदी, रामकुमार शर्मा, प्रमोद पुंडीर, यशपाल सिंह, राजन सिंह, सतेंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

गुरु नानक इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल कल से
सहारनपुर। गुरु नानक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल कल यानी 17 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। 12वीं की भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 17 दिसंबर, दसवीं और 12वीं की नैतिक एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 दिसंबर, 12वीं की जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 दिसंबर, रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से होंगी। प्रधानाचार्य मोहन सिंह चौहान ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं की प्राइवेट परीक्षार्थी भी यहीं परीक्षा देंगी। उधर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने 12वीं की प्राइवेट परीक्षार्थियों से कॉलेज में संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें