फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता में जैन कॉलेज बना उप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में जेवी जैन कॉलेज की टीम उप विजेता रही है। लौटने पर टीम का कॉलेज प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

मेरठ के आरजीपीजी कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में अंतिम चार टीमों के बीच हुए लीग मुकाबलों में जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर की टीम ने चार अंक हासिल कर उप विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जैन कॉलेज की टीम ने डीएन कॉलेज मेरठ और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को हराया। अच्छे प्रदर्शन से जैन कॉलेज की तीन खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए हुआ। इनमें वर्तिका त्यागी, महिमा पुंडीर और सपना सिंह शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने टीम का स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मुकेश, डॉ. राकेश चंद्रा, आकांक्षा लांबा, कनिका, रविता, मनीषा, सपना नेगी, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें