देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा शमशुल उलूम टंडहेडा मुजफ्फरनगर के मोहतमिम मौलाना जमील अहमद कासमी ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा अमन और आपसी सौहार्द का संदेश दिया है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह सही रास्ते पर चलते हुए इस्लाम की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
राज्जुपुर गांव में बुधवार से आरंभ हुए तब्लीगी जमात के इजतमा के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इसमें शिरकत करने पहुंचे। इस अवसर पर मीरापुर से बसपा के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी ने कहा कि सभी को चाहिए कि वह इस्लाम के बताए मुताबिक अपनी जिंदगी गुजारें। इस्लाम धर्म ने हमेशा यह संदेश दिया है कि नेकी के रास्ते पर चलते हुए दूसरों की मद्द करो और शांति के पैगाम को दूर दूर तक फैलाओ। उन्होंने कहा कि जो लोग कुरआन व हदीस की शिक्षाओं पर अमल करते हैं वे कभी परेशान नहीं रह सकते। इसलिए सबको इस पर अमल करते हुए जिंदगी को खुशगवार बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को दीनी तालीम ग्रहण कराए जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजक मौ. नाजिम ने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर इस्लाम की खिदमत कर रहे हैं और समाज में फैली तरह तरह के फितनों को खत्म करने का काम कर रहे हैं। उनके शांति के संदेश से मुल्क में आपसी सौहार्द तेजी के साथ मजबूत हो रहा है। इसके अलावा मौलाना रईस अहमद, मौलाना ताज सिद्दीकी, रहमान अली आदि ने भी विचार रखें। इस मौके पर मसूद खां राणा, शराफत अली, सादिक अहमद, हाजी मनशाद, जीशान अहमद, रिहान अलवी, मशकूर राणा, रहमान, मौलाना अली अनवर आदि मौजूद रहे।