फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर पूरे जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मुख्यमंत्री की रैली के बाद कई इलाकों में जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय हवाई मार्ग से सरसावा एयर बेस पहुंचे। यहां से वह हेलीकाप्टर के जरिए पुलिस लाइन आए। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से होते हुए गांधी पार्क में चुनावी जनसभा में पहुंचे। कोर्ट रोड, जीपी रोड और गांधी पार्क मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पूरे जिले में पुलिस-प्रशासनिक अलर्ट रहे। उधर, रैली खत्म होने के बाद शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड और कलक्ट्रेट तिराहे पर लोग जाम में फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें