फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थलों के 200 मीटर के दायरे में नहीं लगेगे राजनीतिक दलों के कैंप: जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान स्थलों के 200 मीटर के दायरे में नहीं लगेंगे सियासी दलों के कैंप : जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने एवं फर्जी मतदान रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने में संकोच न करें। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल से 200 मीटर के दायरे में किसी भी सियासी दल का कैंप नहीं लगाने दिया जाए।
रविवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरते। मतदान के लिए किसी व्यक्ति पर दवाब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपने रूट चार्ट के अनुसार अपनी मतदान दलों की रवानगी सुनिश्चित करें। किसी भी मतदान दल पर आवश्यक सामग्री की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदान से पूर्व अपने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लें। कोई भी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपना जोन एवं स्थल बिना रिटर्निंग आफिसर या जिला निर्वाचन अधिकारी को बताए न छोड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान की शिकायत को गंभीरता से लेकर ठोस एवं प्रभावी कार्यवाई की जाए। मतदान में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। मतदान शुरू होने की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय एवं तहसील पर स्थापित कंट्रोल रूम को दें और हर दो-दो घंटे के अंतराल में मतदान के प्रतिशत की सूचना भी उपलब्ध करायें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सक्षम है। पूरे जनपद की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जायेंगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी हिंसा की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के तत्काल बुलावे पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। मतदान केन्द्रों के अलावा भ्रमणशील पुलिस बल के साथ ही स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एस.के.दूबे, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें