फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रो बॉल प्रतियोगिता में सोफिया का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रो बॉल प्रतियोगिता में सोफिया का बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों की प्रतियोगिताएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुकाबले देर शाम तक चले।
विज्ञापन

उद्घाटन जिला थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष सोनेंद्र राणा, भव्य जैन, सीमा सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। शाम तक बालिका वर्ग में सोफिया गर्ल्स स्कूल पहले, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल दूसरे तथा एमएमआई तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल और आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में एंट्री की। एएमआई और एमटीएसबी की टीम के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। निर्णायक की भूमिका शिवम भार्गव, निशांत यादव अंकुर कटारिया शामिल रहे। इस मौके पर संघ महासचिव रविकांत धीमान, अमित चौधरी, शशि शर्मा, गायत्री कपूर, मनु मल्होत्रा, अमित कुमार, देवेंद्र शर्मा, सुशील चौधरी, नितिन, कीरत, देवेश, मनोज, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें