फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरूकता के लिए ग्लोबल डायबिटीज वॉक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मधुमेह दिवस पर यानी आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जैन हॉस्पिटल महावीर शिक्षण संस्थान और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल डायबिटीज वॉक के अलावा जिला अस्पताल, देवबंद और फतेहपुर सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मधुमेह (शुगर) भारत में सबसे तेजी से फैल रहा है। दुनिया में मधुमेह के सबसे अधिक मरीज भारत में हैं, जबकि चीन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है। चूंकि भारत में यह रोग गंभीर रूप लेता जा रहा है। ऐसे में एनएचएम इस रोग पर अंकुश पाने के लिए तरह-तरह के आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में एनएचएम प्रदेश भर के सभी जनपदों और ब्लॉकों में विश्व मधुमेह दिवस पर ग्लोबल डायबिटीज वॉक और शिविरों का आयोजन कर रहा है। प्रदेश भर में होने वाली वॉक में पांच लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह पूरे विश्व में अपनी तरह का अनूठा आयोजन होगा। ग्लोबल डायबिटीज वॉक सहारनपुर में शहर के साथ ही तमाम सीएचसी और पीएचसी के द्वारा भी आयोजित की जाएगी। वॉक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तमाम तैयारियां एक दिन पूर्व ही पूरी कर ली थीं।
ई सर्टिफिकेट मिलेगा
ग्लोबल डायबिटीज वॉक की शुरूआत सीएमओ कार्यालय से सुबह दस बजे होगी। रैली अस्पताल से शुरू होकर चौधरी चरण सिंह चौक, देहरादून चौक, अंबेडकर चौक से होते हुए वापस सीएमओ कार्यालय पर संपन्न होगी। इसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चे प्रतिभाग करेंगे। साथ ही चिकित्सक भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा आम नागरिक भी इसमें हिस्सा लेंगे। वॉक में शामिल होने वालों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डायबिटीज एशिया डॉट ओआरजी पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उनको ई-सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही प्राप्त होगा।
विज्ञापन

नि:शुल्क करा सकेंगे शुगर की जांच
विश्व मधुमेह दिवस के दिन ग्लोबल डायबिटीज वॉक के साथ ही जिला अस्पताल, देवबंद व फतेहपुर सरकारी चिकित्सालयों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। इनमें कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपने शुगर की नि:शुल्क जांच करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें