फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मिनी ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले छात्र पुरस्कृत 17-45-24

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मिनी ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले छात्र पुरस्कृत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जिला मिनी ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पदक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र हम्जा द्वारा कुरान की किलावत से किया गया। उसके बाद स्वागत गान और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने शमा बांध दिया। तत्पश्चात शूटिंग, कबड्डी, फुटबाल, एथलेटिक्स, खो-खो और शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिया फैजान और उप चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अहमद सिद्दीकी ने बताया कि जिला मिनी ओलंपिक प्रतियोगिता के शूटिंग में ईरम एवं इलमा और शतरंज में हिमांशु ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। फुटबाल में उनके स्कूल की टीम ने डीपीएस और आशा मॉर्डन स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। चेयरमैन साद सिद्दीकी ने छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में उनके स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर इकरा खान, अकरम काजमी, तुषार भारद्वाज और कलीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें