बिना अनुमति के प्रचार कर रही जीप जब्त
सहारनपुर। नगर निगम के चुनाव के उम्मीदवार के काफिले में शामिल होकर एक पार्टी का चुनाव प्रचार कर रही जीप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने निर्वाचन अधिकारी को इसकी सूचना भेज दी है।
नगर निगम के नामांकन के बाद एक पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में काफिले के साथ निकला। चुनाव प्रचार में एक जीप भी शामिल थी। पुलिस ने जीप को रोक कर उसके बारे में जानकारी की और प्रचार की अनुमति मांगी। जिस पर जीप चालक ने अनुमति होने की बात कही, लेकिन कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। जिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया। जीप से प्रचार करने एवं पार्टी प्रत्याशी के नाम समेत पूरी रिपोर्ट पुलिस ने निर्वाचन कार्यालय को भेज दी है।