फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से किए वादे पूरे करने में विफल रही भाजपा सरकार : दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से किए वादे पूरे करने में विफल रही भाजपा सरकार : दहिया
विज्ञापन

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और फारमर्स फोरम के अध्यक्ष योगेश दहिया ने कहा कि भाजपा किसानों से किए अपने वादे को पूरा करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि मात्र 10 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाने से प्रधानमंत्री कैसे किसानों की आय को दुगना कर पाएंगे। किसान इसका बदला आने वाले चुनावों में लेगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में योगेश दहिया ने आरोप लगाया कि भाजपा को आम जन की नहीं बल्कि कारपोरेट की चिंता है। प्रदेश के गन्ना मंत्री का बयान को जुमला बताते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री बताएं कि जब अधिकतम किराया कटौती ही 8.75 रुपये प्रति क्विंटल है तो किसानों को 15 रुपये क्विंटल का फायदा कैसे होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के शासनादेश के अनुसार बकाया होने पर या ब्याज नहीं देने पर किराया कटौती नहीं होगी, प्रदेश सरकार इसका पालन क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार चीनी बेचने के बाद गन्ना मूल्य भुगतान करने की बात कह रही है। जबकि लेवी और रिलीज आर्डर को समाप्त किया जा चुका है। इसके लिए दिल्ली में 2 नवंबर को बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जगरोशन, मंजूर अली, प्रीतम चौधरी, खलील अहमद, राजपाल सिंह, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें