फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन को करंट लगा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन को करंट लगा, हंगामा
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। शुक्रवार की देर शाम शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मर रख रहा संविदाकर्मी लाइनमैन बिजलीघर से सप्लाई चालू होने से करंट लगने पर नीचे आ गिरा। उसे परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया। आपूर्ति चालू करने वाले एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर देर रात हंगामा किया। जेई द्वारा संविदाकर्मी एसएसओ को हटाने के लिखित आश्वासन के बाद ही ग्रामीण वापिस लौटे।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव टपरी का शिव कुमार पुत्र मंगत मिर्जापुर बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात है । शुक्रवार की देर शाम वह गांव टपरी में बिजलीघर से शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मर रख रहा था। इसी दौरान बिजलीघर तैनात संविदाकर्मी एसएसओ ने लाइन चालू कर दी। करंट का जोरदार झटका लगने से शिव कुमार नीचे आ गिरा। ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे रामपुर मनिहारान अस्पताल भरती कराया, जहां उपचार के बाद उसे होश आ गया। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंच कर हंगामा कर दिया। सूचना के बाद जेई मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि लाइनमैन ने लिखित में शट डाउन ले रखा था जिसके बाद भी बिजलीघर से आपूर्ति चालू कर दी गई। ऐसा रंजिशन किया गया है। वे एसएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में जेई ने एसएसओ को हटाने का भरोसा दे कर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्रामीण वापिस लौट गए। उधर, करंट से झुलसे लाइनमैन शिव कुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें