फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए भाकियू ने जिला विद्यालय निरीक्षक से खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीआईओएस को लिखे पत्र में यूनियन के नगराध्यक्ष श्याम सिंह पंवार ने बताया कि कस्बे में स्थित कॉलेज में गरीब तबके के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं परंतु प्रबंध समिति की ओर से बच्चों के खेलने के लिए खेल के मैदान की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खेल गतिविधियों से वंचित रह जाते हैं। जन सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर सूचना प्राप्त हुई कि बिजली घर के पास स्थित विद्यालय की जमीन पर खेल का मैदान तैयार करने की विद्यालय की योजना है परंतु उक्त जमीन पर वर्तमान में किसी व्यक्ति द्वारा खेती की जा रही है। उनकी मांग है कि विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए अविलंब खेल के मैदान की व्यवस्था की जाए अन्यथा की स्थिति में किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

इस विषय में प्रबंधक अनवेश गर्ग का कहना है कि जिस जमीन पर खेल का मैदान बनना है उक्त जमीन पहले से ही ठेके पर दी हुई है। ठेके के अवधि पूरी हो जाने और खनन पर लगी रोक हट जाने के बाद उक्त भूमि पर क्रीड़ास्थल का निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें