फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते कैंटर में आग से लाखों का माल स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। मंगलवार रात चलते कैंटर में आग लगने से करीब 16 लाख रुपये मूल्य का सामान जल कर बरबाद हो गया। सूचना के बाद भगवानपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे एक कैंटर जालंधर से परचून, पाइप, टंकी का सामान और नट बोल्ट आदि भर कर ऋषिकेश के लिए चला था। रात करीब 12 बजे जब वह बिहारीगढ़ और बुग्गवाला थाना क्षेत्रों की सीमा पर मौजूद नौदरा पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसमें आग लग गई। उसके पीछे चल रहे दूसरे वाहन के चालक ने उसे रुकवा कर बताया कि उसकी गाड़ी में पीछे आग लग रही है। कैंटर रोक कर चालक ने देखा तो पीछे आग तेज हो चुकी थी। इसके बाद थाना बिहारीगढ़ और बुग्गावाला पुलिस को खबर की गई। आनन फानन में भगवानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। उसने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक जम्मू निवासी दर्शन लाल ने बताया कि गाड़ी में करीब 16 लाख रुपये मूल्य का माल भरा था जो जल कर बरबाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें