फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड के व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अचानक कोर्ट रोड स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। देहरादून रोड स्थित एक फैक्ट्री पर भी छापा मारा और उनकी आय से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने सबसे पहले जूतों के शोरूम अमित शूज के यहां छापा मारा। यहां टीम ने स्टॉक एवं आय के बारे में जानकारी ली। टीम ने आय से संबंधित अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने महाराजा बाजार के मालिक अशोक बजाज के यहां छापामार कार्रवाई की। टीम ने कोर्ट रोड स्थित संजीव अरोड़ा के केजी फूड्स पर तथा देहरादून रोड पर नौगजा पीर के पास स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि टीम ने प्रतिष्ठानों एवं फैक्ट्री से अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।
आयकर विभाग के अधिकारी आरकेंद्र सिंह का कहना है तीनों व्यवसायियों के यहां से आयकर के मामले की जांच के लिए कागज लिए गए हैं। उनकी कितनी आय है और कितना टैक्स जमा कर रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें