देवबंद (सहारनपुर)। मानव कल्याण मंच द्वारा शास्त्री चौक पर कार्यक्रम में निर्धन व जरूरतमंद लोगों की आंखों के परीक्षण उपरांत उन्हें निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि गरीबी लोगों को कई तरह से प्रभावित करती है। जैसे अशिक्षा, असुरक्षित आहार, पोषण, बालश्रम, गुणवत्ता विहीन जीवन शैली और कुपोषण आदि। इसलिए हमें गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। डा. सत्यदेव ने बताया कि आज समाज में गरीब अपनी आंखों का परीक्षण नहीं करवा पाता है, क्योंकि थोड़ी दृष्टिहीनता को लोग कोई बीमारी ही नहीं मानते हैं। डा. अर्पणा देव ने कहा कि दृष्टिहीन को चश्मे प्रदान करना और निर्धनों को आंखें देना पुनीत कार्य है। महासचिव सुशील कर्णवाल ने बताया कि मंच पिछले दो कई वर्षों से सेवा कार्य करता आ रहा है। संयोजक राजकुमार जाटव ने कहा कि मंच निशक्त लोगों की हमेशा मदद करता रहेगा। इस मौके पर संस्थापक अरुण अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, राकेश अग्रवाल, अतुल जैन, राजकुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश गाबा, सुशील कर्णवाल, राजीव शर्मा, राजू सैनी, प्रमोद मित्तल, कुलदीप कुमार, राजेश सैनी आदि रहे।
दीपक शर्मा