सहारनपुर। श्री रामलीला भवन में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही लीला में श्री राम के विवाह से पूर्व परंपरागत तरीके से मंढे़ का आयोजन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
चिलकाना मार्ग स्थित श्री रामलीला भवन को भव्य रूप से सजाया गया। प्रवेश द्वार पर लोगों का स्वागत किया गया। रामलीला भवन के फर्श के निर्माण में सहयोग करने वाले दान-दाताओं भगवान राम के हाथों से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित कराया गया। इससे पूर्व बेहट बस स्टैंड के निकट स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन, पुष्प वाटिका लीला मथुरा से आए कलाकारों ने की। उद्घाटन संजीव जैन, राजीव जैन संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, नीरज गर्ग, चौधरी हेमकुमार मित्तल, सुशील अग्रवाल, पंडित वासुदेव शर्मा, सुभाष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, हितेष गर्ग, मनूज तायल, अमित गुप्ता, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे। प्रधान अनिल अग्रवाल एवं मंत्री चौधरी माईदयाल सिंह मित्तल ने बताया कि बुधवार को श्री राम बारात भव्य रूप से विभिन्न बाजारों से निकाली जाएगी। राम बारात में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।