फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर रक्त लगाने पर लोगों का हंगामा, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाने के गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर में शरारती तत्वों द्वारा शिवलिंग पर खून चढ़ा दिए जाने पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिस पर लोगों ने बड़गांव-सहारनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। बाद में मामला बढ़ता देख कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर स्थित प्राचीन शिवमंदिर में शाम पांच बजे के करीब मंदिर में पहुंचे ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून चढ़ा देखा तो रोष पैदा हो गया। मंगलवार को मंदिर का पुजारी बाहर गया हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों को और मल्हीपुर चौकी पर दी घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने बड़गांव-सहारनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और जाम का खुलवाया। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस का बताया है कि दोपहर मंदिर के आस पास चार संदिग्ध युवकों को देखा गया है वह कई घंटो तक मंदिर के आस पास ही जमे रहे, घटना के बाद उनका कहीं पता नहीं चल सहा है। उधर, सूचना मिलते ही पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर भी मंदिर पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। ग्रामीणों ने कहा कि आठ माह पूर्व भी इस मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिव परिवार की मूर्ति का खंडित कर दिया था उस समय प्रशासन ने नई मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापित की थी। मौके पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र के अलावा थाना सदर, रामपुर, बड़गांव, नानौता की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें