फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को संस्कारी भी बनाएं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को संस्कारी भी बनाएं शिक्षक
विज्ञापन

सहारनपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संकल्प शिक्षा समिति की ओर से सोमवार को सरस्वती विहार स्कूल में आयोजित संकल्प कार्यक्रम में अध्यापकों से आह्वान किया गया कि वे युवाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ ही उन्हें संस्कारी भी बनाएं ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि रहे डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि शब्द कभी व्यर्थ नहीं होता। इसलिए हमेशा अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि रहे ऋषि गोयल ने कहा कि वर्तमान में भारत का नवनिर्माण हो रहा है। यह उस भारत का निर्माण है जो प्राचीन काल से ही आध्यात्मिक विकास, सर्वांगीण विकास, पर्यावरण, पुरुषार्थ को महत्व देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपाली गुप्ता, सरिता भाटिया, सिमरन, दिनेश सक्सेना, शुभा आदि शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अध्यक्ष लाजकृष्ण गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. एससी बंसल, राकेश जैन, अमर गुप्ता, अशोक, राजीव, रामसहाय खुराना, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें