गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस जल्दी आ...
सहारनपुर। शहर में भगवान गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सोमवार को श्रद्धालु नाचते-गाते भगवान गणपति की मूर्ति लेकर नहर पर पहुंचे और पूजा-अर्चना के गणेश मूर्ति का विसर्जन किया।
पेपर मिल रोड के राजविहार स्थित श्री शिव मंदिर में भगवान श्री गणेश उत्सव को लेकर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता, ड्राइंग कंपीटीशन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भजन संध्या में संदीप शर्मा, पंकज पाठक, संदीप गर्ग, गोपाल अग्रवाल, अक्षय त्यागी, एसडी शर्मा, विनय स्वामी, आभा बंसल, अंजली टंडन, पूनम, आरती सैनी, नीरा गुप्ता के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान संजय पलसुले सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
वहीं, श्री राधा-कृष्ण सनातन धर्म मंदिर में स्थापित की गई भगवान श्री गणेश की मूर्ति का पूजा-अर्चना के बाद मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर विसर्जन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि, रोहित मल्होत्रा, अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश्वर चांदना, महामंत्री मदनलाल सचदेवा, रमेश अरोड़ा, श्याम सुंदर, दुष्यंत चड्ढा, त्रिलोक टंडन, काका, भानू शम्मी, राजन चुग, नरेश चड्ढा, अशोक जग्गा, सूरज छाबड़ा, राजेश गुलाटी, विक्की पाहवा, सोनू सेठी, अमित चांदना, सुनील शर्मा, संजीव मक्कड़ मौजूद रहे।