फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ा गांव में घरों में घुसा तालाब का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। बहेड़ा में तालाब से पानी की निकासी बंद होने से गांव की मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। कई लोगों के घरों में तालाब का पानी भर गया, जिससे वे दूसरों के घरों में रहने को विवश हैं। पीड़ितों का आरोप है कि अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहेड़ा गांव में एक छोर पर गांव के गंदे पानी की तालाब से निकासी न हो पाने के कारण सड़क काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के पानी से तालाब लबालब भर गया है। तालाब उफनने से पानी आसपास बने घरों में भी घुस गया है। इस कारण कुछ परिवार अपने घरों को छोड़कर दूसरों के घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण मोनू, राजकुमार, रोहित प्रजापत, निक्की चौहान, सुखपाल, शब्बीर, रफीक, मतलूब मनोज आदि ने बताया कि तालाब से गंदे पानी की निकासी होने वाले मार्ग पर दबंगों के अवैध कब्जे हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसा ही हाल क्षेत्र के मियानगी, भगवानपुर, नूनाबड़ी आदि गांव का भी हो रहा है। उधर, इस बारे में एसडीएम रामपुर मनिहारान राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें