फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए ई टेंडरिग लागू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि ई-टेंडरिंग के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी शासन द्वारा नियुक्त किए गए हैं। जिस विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं हुए हैं, वे दो दिन में सूची बनाकर दें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जहां पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं उनके सदस्योें को ट्रेनिंग भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन्हें जानकारी नहीं है वे जल्द ही पता कर अपने नोडल अधिकारी से बात करें। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर के बाद ई-टेंडरिंग के बिना किसी कार्य को करने की अनुमति दी गई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ई-टेंडरिंग लागू किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजीव रंजन, डीपीआरओ सतीश कुमार, पीपी चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।

ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए बनेंगे चेकडैम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग की योजना के तहत ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए चेकडैम निर्माण और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत एक हेक्टेयर से बडे़ आकार के तालाबों का पुनर्विकास उच्च तकनीक से कराया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जनपद में एक हेक्टेयर से बडे़ तालाबों के पुनर्विकास की कार्ययोजना वर्ष 2017-18 तक पूर्ण हो जानी चाहिए। विकास खंड देवबंद के ग्राम जमालपुर माजरी बलियाखेड़ी विकास खंड का ग्राम मनानी इसमें शामिल है। जिला योजना के अंतर्गत ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग के लिए जनपद में वर्ष 2017-18 में हो जाना है। काठा नाला पर विकास खंड गंगोह के ग्राम झाड़वन में एक चेकडैम निर्माण किया जाएगा, इसके अलावा विकास खंड सरसावा के ग्राम बुढेड़ा एवं विकास खंड पुवांरका के ग्राम गोकुलपुर में एक-एक चेकडैम का निर्माण किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि काठा नाला पर लघु सिंचाई द्वारा चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तालाबों की सफाई कराकर चारों ओर बाड़ लगाकर सुचारु रुप से तालाबों में पानी भरा रहना चाहिए। बैठक में सीडीओ संजीव रंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें