रॉयल क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल क्रिकेट एकेडमी चैंपियन रही है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को 37 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 110 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। इनमें अवी ने 34, अक्षित ने 20, आयुष ने 11 और हिमांशु ने 10 रन बनाए। एसबीबीए की ओर से राहुल ने चार विकेट लिए, जबकि गगन को दो और तुषार और लक्ष्य ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एबीबीए एकेडमी की पूरी टीम 73 रन पर सिमट गई। रॉयल एकेडमी के लिए हिमांशु ने तीन तथा अब्दुल कादिर और शाहरूख ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच हिमांशु को चुना गया। बेस्ट बॉलर राहुल और बेस्ट बेट्समैन शुुुभम यादव रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे एसएसपी बबलू कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान तेजवीर सिंह, लतीफुर्रहमान, फैयाज, साजिद, सौरभ वाटस, आदिल खान, डा. रविंद्र राणा और कोच अब्दुल अहद शामिल रहे।