तीन सौ गांवों में कार्यसमिति गठित करेगी विहिप
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ईश्वरीय प्रसाद ने कहा कि बजरंग दल की नई भर्ती के लिए तीन सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में कार्य समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस पर कार्य की समीक्षा भी की जाएगी।
यहां प्राचीन सिद्धपीठ ठाकुर द्वारा मंदिर में आयोजित विहिप की बैठक में ईश्वरीय प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम जन्म भूमि पर सुनवाई शुरू हो रही है। अब शीघ्र ही अयोध्या में करोड़ों हिंदुओं की आस्था को लेकर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बने अब इस बात का लेकर मुस्लिम समाज के लोग भी आगे आ रहे हैं। मंदिर बनने से देश की एकता अखंडता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बजरंग दल के संगठन का विस्तार करने की बाबत कहा कि तीन सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में कार्य समिति का गठन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता नक्षत्रपाल प्रमुख ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मांगेराम टरडक, ब्रिजेश राणा, तरुण राणा, सतीश कुमार मिरगपुर, त्रिशपाल, रेखा सैनी आदि रहे।