फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात की वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। यमुना नगर से लौट रहे एक युवक को शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गुस्साए लोगों ने एनएच पर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि एसएसपी मौके पर आए और जवाब दें कि अवैध रुप से चल रही ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य वाहनों के हादसे का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन

माजरी कला निवासी मंगेश उर्फ मोनू यमुना नगर में काम करता था और प्रतिदिन वह रात में नौ बजे लौटता था। शुक्रवार को शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास जलालपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मंगेश को जोरदार टक्कर मारी और वह नीचे गिर गया। अंधेरा होने के कारण कोई देख नहीं पाया और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांव के लोग अंबाला-देहरादून नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगाने वालों की मांग है कि एसएसपी मौके पर आकर जवाब दें। यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली अवैध तरीके से निकलते हैं। प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं और पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रहती है। हालांकि देर रात तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने के लिए बातचीत कर रही है, मगर वे लोग अपनी मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें