फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह थाने के कूलर और फ्रिज में मिला डेंगू और एडीज का लार्वा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह थाने के कूलर और फ्रिज में मिला एडीज का लार्वा, नोटिस जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलजीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि नेशनल वैक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत डेंगू की रोकथाम के लिए जुलाई माह डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा हैँ। डेंगू रोग से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जनपद में जन जागरूकता अभियान जिसमें व्यापक प्रचार-प्रसार के द्वारा मच्छरों के प्रजनन स्थानों को समाप्त कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को जिला स्तरीय टीम ने गंगोह ब्लॉक का निरीक्षण किया।
टीम में शामिल मलेरिया अधिकारी डा. शिवांका गौड, डा. शमशेर आलम धर्मेंद्र पाल सिंह, महावीर ने निरीक्षण किया। थाने का निरीक्षण किया तो वहां पुराने ड्रमों में पानी इकट्ठा मिला। कई ड्रमों में एडिज का लार्वा पाया गया । थानी प्रभारी को तीन दिन के अंदर उक्त को खाली कराने का नोटिस दे दिया गया है। थाने के कुछ आवासों में कूलरों की टंकी व फ्रिज की ट्रे में एडिज का लार्वा मिला। वीडीओ के आवासीय परिसर में स्थित पशु चिकित्सक के आवास में रखे कूलर में एडिज लार्वा मिला। इन सभी आवासों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिन आवासों के मालिकों कों नोटिस दिए गए हैं वहीं पर तीन दिन बाद दबऊ रा स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर निरीक्षण करेगी। यदि उन स्थानों पर लार्वा पाया गया तो भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पांच हजार रूपये तक का जुर्माना वसूल कर जिला कोषागार में जमा किया जाएगा।

मलेरिया या डेंगू के लक्षण होने पर क्या करें
- तेज बुखार होने पर पैरासीटामोल की गोली ले सकते हैं।
- ठंण्डे पानी से शरीर को पोछे।
- डेंगू उपचार के लिये कोई खास दवा अथवा बचाव के लिये कोई वैक्सीन नही है।
- औषधियों का सेवन चिकित्सकों की सलाह से करें।
- गंभीर मामलों के लक्षण जैसे (खून आना) होने पर चिकित्सालय में तुरंत सम्पर्क करें।
- एसप्रीन व स्टीराइड दवाईयों का सेवन कदापि नही करें।
- डेंगू रोगी को मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य कराये।

इन बातों का ध्यान रखें:-
- डेंगू रोग को फैलाने वाला मच्छर शहरी, अर्ध शहरी आबादी वाले मकानों में पाया जाता है।
- गंदी नालियों में यह मच्छर नही रहता है।
- यह मच्छर घरों में साफ इकट्ठा पानी में अपने अंडे देता हैं।
- घरों के अंदर ये पानी कूलर, छत पर खुली टंकियों, टीन के खाली डिब्बे, पुराने टायर, गमले, खाली बोतलें, , मनी प्लांट के गमले आदि में जहां पर पानी अस्थाई रूप से एकत्रित रहता है।
विज्ञापन

डेंगू मोबाइल एप
- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इंडिया फाइट डेंगू एप लांच किया गया है। जिससे डेंगू रोग से बचाव, उपचार, नियंत्रण आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें