फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11 एमएम बारिश, दस साल में तीसरी बार सबसे ठंडा रहा दिन

Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलेभर में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। पिछले दस वर्षों में तीसरी बार 15 अक्तूबर का दिन सबसे ठंडा रहा। वहीं बारिश के चलते मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं को सुरक्षा की दृष्टि से करीब तीन घंटे तक भूरादेव मंदिर पर ही रोका गया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जिले में 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही वर्ष 2016 से लेकर 2026 तक केवल तीन बार 15 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह छह बजे के आसपास देहात क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। महानगर में करीब आठ बजे बारिश शुरू हो गई। जो 11 बजे तक जारी रही।
इसके बाद दोपहर एक बजे के आसपास बादल छंटे और सूर्यदेव ने दर्शन दिए। हालांकि कुछ समय बाद ही आसमान में एक बार फिर बादल छा गए। रविवार के बाद बृहस्पतिवार को बारिश ने मौसम को सर्द बना दिया। मौसम में ठंडक घुल गई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बीच पहुंचे श्रद्धालु, तीन घंटे तक भूरादेव पर राेके
शाकंभरी। बारिश के बीच सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चल रहे शारदीय नवरात्र मेले के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। हालांकि बारिश की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क था। एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को करीब तीन घंटे तक भूरादेव मंदिर पर रोके रखा गया। इसके बाद उन्हें जत्थों में मां के दर्शन के लिए सिद्धपीठ की ओर रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं के वाहनों को पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार नागलमाफी से पहले ही पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा था। इसके बाद श्रद्धालु पैदल ही समूहों में माता के दर्शन के लिए सिद्धपीठ पहुंचते रहे। शाकंभरी मेले में एसडीएम सुबोध कुमार, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी चंद्रबीर सिंह, सीओ शशिप्रकाश शर्मा, मेला प्रभारी अविनाश गौतम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी पहले से ही कैंप कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन


- पिछले दस वर्षों का 15 अक्तूबर को तापमान

तिथि-अधिकतमन्यूनतम

15-10-2016 33 15

15-10-2017 32 19

15-10-2018 30 15

15-10-2019 30 19

15-10-2020 34 19

15-10-2021 32 17.2

15-10-2022 32 18

15-10-2023 32 24

15-10-2024 33 22.5

15-10-2025 33 25

15-10-2026 30 26

नोटः- तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें