फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए दो महिला सहित 11 सदस्यीय टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता आठ से दस अगस्त तक आगरा के गांव गमेरी के एसएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में होगी। प्रतियोगिता में 23 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिले की टीम में दो महिला सहित 11 खिलाड़ी चुने गए हैं।
विज्ञापन




जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल के लिए 57 किलोग्राम के लिए नितिन, 61 किलोग्राम वर्ग के लिए साहिल, 65 के लिए शादान, 70 के लिए मोहम्मद आयान टीम में चयनित हुए हैं। इसी तरह 74 किलोग्राम भार वर्ग के लिए अबू सूफियान, 79 के लिए मोहम्म अशद, 92 किलोग्राम के लिए सन्नी कुमार, 125 किलोग्राम भार वर्ग के लिए यश नामदेव का चयन हुआ है। ग्रीको रोमन स्टाइल के लिए उतेश जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला खिलाड़ियों में ईशा सैनी 50 किलो ग्राम और 59 किलोग्राम में निपुर पाल चयनित हुई हैं। ट्रायल के दौरान जिला कुश्ती संघ चयन समिति अध्यक्ष संदीप पहलवान, प्रशिक्षक आदेश कुमार, जिला संघ उपाध्यक्ष प्रदीप कर्णवाल, संघ सह सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप और कोषाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद रहे। जिला संघ अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें