फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बंदियों सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला जेल के तीन बंदियों सहित 11 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही जनपद में इस बार अभी तक 52 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में जनपद में 47 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले 11 कोरोना मरीजों में पांच मरीज पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए हुए हैं, जबकि तीन जिला जेल के बंदी हैं। शेष संक्रमित रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में सामने आए हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि शनिवार को मिले 11 नए संक्रमितों में के संपर्क में आए लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मिले संक्रमितों में सभी मरीज स्वस्थ हैं। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील जनता से की है। उनका कहना है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाही ना बरतें। बिना वजह भीड़ वाली जगहों जैसे मेला, मॉल, बाजार आदि ना जाएं। बच्चों को भी ले जाने से बचें। घर से बाहर निकलते हुए मास्क का प्रयोग करें। खुद के साथ ही बच्चों में हाथ साफ रखने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें