फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के 2017 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रही, जिसमें 35246 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में 12वीं के परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान, व्यवसायिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषयों की परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 37263 छात्रों के सापेक्ष 35246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2017 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 12वीं के परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान, व्यावसायिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषय की परीक्षा दी। पंजीकृत 5756 विद्यार्थियों के सापेक्ष 5553 ने परीक्षा दी, जबकि 203 छात्र अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा 90 केंद्रों और दूसरी पाली की परीक्षा 73 केंद्रों पर हुई। प्रशासन द्वारा नियुक्त सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा छह विभागीय सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पहली पाली में गंगोह और दूसरी पाली में सदर क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट का वेतन रोका
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी को लेकर कुछ अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाई गई पीडब्ल्यूडी की अवर अभियंता रितुराज और अवर अभियंता आनंदपाल शनिवार की परीक्षा में केंद्रों पर उपस्थित नहीं मिले। एडीएम-प्रशासन ने दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें