फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीता दून वैली की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ के आदेश पर खूब खेलो-खूब बढ़ो शीर्षक के तहत जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई। पहला मैच रोमांचक रहा, जिसमें दून वैली की टीम चार रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जीआरपी इंस्पेक्टर राशिद अली रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेलों का महत्व समझाया। उद्घाटन मैच दून वैली और स्टेडियम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून वैली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। इनमें रजा ने 75, मयंक ने 27 और जावेद ने 24 रन का योगदान दिया। स्टेडियम की ओर से सदाकत ने तीन तथा रोबिन और प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम की टीम की शुरूआत अच्छी रही, मगर पूरी टीम जीत से चार रन पहले ही ढेर हो गई। प्रिंय ने अपनी टीम के लिए 90 रन का शानदारी पारी खेली। अंपायर विकास और सलमान रहे। इस मौके पर फुरकान कुरैशी, कोच अब्दुल अहद, फैयाज आलम, शमी मुर्रहमान, डॉ. ओमपाल सैनी, मुजाहिर रसूल, भावना तोमर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें