फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में उस्मान और अभिषेक दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में उस्मान और अभिषेक दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन दौड़ के अलावा अन्य खेल प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपाध्यक्ष प्रदीप तायल ने किया।
खेल कुंभ के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में बालकों के सीनियर वर्ग से अफसरुन प्रथम, जुबैर द्वितीय और आवेश तृतीय स्थान पर जबकि जूनियर वर्ग में मेहंदी प्रथम, नितिन द्वितीय और मो. शोएब तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं के सीनियर वर्ग में अलका देशवाल प्रथम, निशिका द्वितीय और अर्चना तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में फातिमा, साक्षी और साहिन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग के बालकों में कक्षा 6 के विजय ने प्रथम, सागर ने द्वितीय तथा कक्षा 7 के शिवम ने तृतीय स्थान जबकि बालिकाओं से खुशी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग के बालकों में कक्षा 11 के उस्मान ने प्रथम, गुरपेज ने द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान जबकि बालिकाओं में कक्षा 11 की ही अंजलि ने प्रथम, रूग्रेश ने द्वितीय तथा निशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर के जूनियर वर्ग में बालकों में अभिषेक प्रथम, जौनी द्वितीय और शोएब तृतीय स्थान पर रहे और बालिकाओं के जूनियर वर्ग में शाहिन प्रथम, फातिमा द्वितीय तथा फरहीन तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो के बालकों के सीनियर वर्ग में जुबैर प्रथम, शाद चौधरी द्वितीय और जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिकाओं से अंजली प्रथम, रूग्रेश द्वितीय तथा अलका देशवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में बालकों से अभिषेक प्रथम, अक्षय द्वितीय और जावेद तृतीय जबकि बालिकाओं से साक्षी प्रथम, शालू द्वितीय एवं फरहीन तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर में बालकों से अनुज प्रथम, कन्हैया द्वितीय तथा समर तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को खेल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें