फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक, तेल और चीनी का प्रयोग कम करने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागरिकों को नमक तेल और चीनी के प्रयोग के प्रति जागरूक किए जाने को निकाली जा रही लौह यात्रा का सहारनपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में साइकिल लौह यात्रा पहुंची। यहां पर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने यात्रा का स्वागत करने के पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा अग्रसैन चौक, जीपीओ मार्ग, सोफिया मार्केट, घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए पुन: स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एनसीसी, स्काउट गाइड आर खिलाड़ियों ने उत्साह साथ भाग लिया, जिसमें एलसीडी के माध्यम से लोगों को नमक, तेल और चीनी का प्रयोग धीर-धीर कम करने के लिए प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही बच्चों के बीच क्वीज स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता कराई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। एफएसएसएआई के संयुक्त निदेशक डाक्टर एसी मिश्रा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन के मंडलीय सहायक आयुक्त संदीप चौरसिया, अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह ने विचार रखे। नगर मजिस्ट्रेट शेरी ने यात्रा में शामिल लोगों का धन्यवाद किया। सोमवार को कलक्ट्रेट से जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शामली के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें