फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर हुई सिविल कोर्ट ग्रुप डी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिविल कोर्ट ग्रुप डी की परीक्षा शहर के छह केंद्रों पर रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शहर के छह विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। पुलिस प्रशासन को परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए पहले ही निर्देश मिल चुका था। परीक्षा के लिए सहारनपुर में 3757 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के लिए सीओ सिटी द्वितीय मुकेश मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट शेरी और सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें