फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में खुलासा, सिर में चोट लगने से हुई किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। लापता किसान का शव नहर में मिलने के प्रकरण में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसान की मौत सर में चोट लगने व अधिक खून बहने से हुई है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव कल्लरपुर गुर्जर निवासी 45 वर्षीय किसान आंचल पुत्र मंगल तीन दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। उसका शव 13 जनवरी को गांव कंजौली के पास नहर से बरामद किया गया था। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट में आंचल की मौत सिर में चोट लगने पर अधिक खून बहने से होना आई है। इसके बाद मृतक के पुत्र गौरव ने पांच लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस हत्याकांड में नामजद किए गए आरोपी देवेंद्र, रविन्द्र, सुशील कुमार, बोबी, काला उर्फ समय सिंह गांव कल्लपुर गुर्जर के ही निवासी हैं। 10 जनवरी को आंचल आखिरी बार इन्हीं के साथ देखा गया था। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर नहर में शव मिला था वहां पानी नाममात्र का ही था। तभी से पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही थी। बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें