फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर विभिन्न पटल पर जाकर अभिलेख देखे। उन्होंने न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट, सहायक आयुक्त स्टांप एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन, संग्रह अधिष्ठान, राजस्व अभिलेखालय, न्यायिक अभिलेखागार, अभिलेखागार फौजदारी, कोर्ट आदि का निरीक्षण किया। कार्यालयों में साफ-सफाई, पत्रावलियों का रखरखाव एवं योजनाओं आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अरबन सीलिंग, ग्रामीण क्षेत्र सीलिंग, शत्रु संपत्ति एवं निष्क्रांत संपत्ति, नजूल भूमि की निस्तारित पत्रावलियां देखीं। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को इन पटलों का अपने स्तर से भी मुआयना करने व सत्यापन कर 31 जनवरी तक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
उन्होंने अभिलेखागार फौजदारी/ राजस्व अभिलेखालय का कार्य ठीक नहीं मिलने पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट में जाकर अहलमद से राजस्व परिषद के पुराने निर्णय निकलवाकर देखे और अब तक खारिज की गई पत्रावलियों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएलआरसी राजवीर सिंह से सीलिंग की फाइल देखी और कहा कि कोई भी फाइल लावारिस हालत में ना रहें। अभिलेखागार में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों और कीटनाशक की समुचित उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को पत्रावलियों की फीडिंग नियमानुसार कराते रहने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट परिसर में भवनों की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) डॉक्टर आभा गुप्ता, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एडीएमई एसके दूबे, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम सदर परमानंद झा, एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता, एसडीएम नकुड़ युगराज सिंह, एसडीएम देवबंद ऋतु पूनिया आदि मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
सहारनपुर। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सभी उपजिलाधिकारियों को अपनी अपनी तहसीलों में शत्रु संपत्ति, निष्क्रांत संपत्ति, नजूल भूमि, सीलिंग भूमि/ग्रामीण सीलिंग भूमि का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को सभी एसडीएम के साथ बैठक कर क्रास चेकिंग की जाएगी। जिसमें निस्तारण की प्रक्रिया जांची जाएगी। भू-राजस्व अधिनियम के तहत वादों के निस्तारण में मानक के अनुसार तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें