फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं में रैंकिंग नहीं सुधरी तो कार्रवाई होगी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह वह एक सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण करेंगे। यदि किसी प्रकार की लापरवाही या खामी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी प्रगति में सुधार लाने की जरूरत है। यदि सहारनपुर जिले की रैंकिंग में सुधार नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाने और व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। साथ ही कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भी शिविर लगाकर और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए भौतिक प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। मिजिल्स रुबेला अभियान के तहत जानकारी दी गई कि 26 नवंबर 2018 से 27 दिसंबर तक कुल 707097 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। डीएम ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्कूल और मदरसों के प्रधानाचार्यों से अपने यहां पढ़ने वाले नौ माह से 15 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को टीका लगवाने की अपील की। बैठक में सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें